गुन्नौर (संभल)। क्षेत्र के गांव फरीदपुर में प्रधान के पति ने डकैती के मुकदमे में उसका फर्जी नाम लिखवाने का आरोप लगाया है। इस मामले में डीएम को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। साथ अपने व परिवार के लोगों के मकान की दीवार पर मकान बिकाऊ का संदेश लिखवा दिया। सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने सभी मकानों से संदेश को मिटवा दिया। पुलिस का दावा है कि शिकायत करने वाला हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ कार्रवाई की रही है।
गांव फरीदपुर निवासी प्रधान के पति अरूण कुमार ने आठ जून को डीएम को एक शिकायती पत्र दिया था। बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने उसके व उसके परिवार के खिलाफ डकैती का फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है। उसे फंसाया जा रहा है। फर्जी मुकदमें की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की थी और ऐसा न होने पर पलायन की धमकी थी। इसके बाद नौ जून को शिकायतकर्ता अरूण कुुमार ने अपने व परिवार के दर्जन भर से अधिक घरों पर मकान बिकाऊ है, का स्लोगन लिखवा दिया था। शनिवार को सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच की, तो उसके खिलाफ पहले से मुकदमें दर्ज मिले। पुलिस ने सभी लोगों से बात कर उनके घर पर लिखे स्लोगन का मिटवा दिया। साथ ही शिकायतकर्ता अरूण के खिलाफ दर्ज मुकदमें की विवेचना में तेजी कर ली है। पुलिस के मुुताबिक अरूण कुमार हिष्ट्रीशीटर बदमाश है।