चंदौसी। बहजोई के मोहल्ला कृष्णा कुंज निवासी रविकरन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव अफजलपुर डरौली निवासी अमरपाल का उसके घर आना जाना था। आरोपी उसके बेटे को झांसे में लेकर साढ़े सात लाख रुपये की आवश्यकता बताई। कहा कि वह जमीन बेचकर वापस कर देगा।
उसके बेटे ने आरोपी अमरपाल से तहसील में इकरारनामा कराकर डेढ़ लाख रुपये दे दिए। समय पूरा होने पर पैसे वापस मांगे थे, आरोपी कुछ समय समय मांगा। कहा कि वह फोन करके उन्हें बता देगा। आरोप है कि उसने बेटे को फोन करके घर बुला लिया। बार बार पैसों का तकादा करने से वह नाराज था। वहां पहले से राकेश, तीन अज्ञात व्यक्ति पहले से थे। पैसे मांगने पर आरोपियों ने हमला कर दिया और उसके साथ मारपीट की। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अमरपाल, राकेश व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।