फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख रुपये रिश्वत न देने पर पिता की वयीयत निरस्त करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। तहसील क्षेत्र के गांव लहरावन निवासी दो सगे भाई रूम सिंह व लालाराम ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में लेखपाल व पीडब्ल्यूडी विभाग की टीम ने पर एक लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। रिश्वत न देने पर उनके पिता की वयीयत को निरस्त करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मुख्यंत्री को भेजे शिकायती पत्र में कहा कि 19 अक्तूबर को गांव में गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए गाटा संख्या 172 में नपत व भूमि चिह्नित करने के लिए चकबंदी व पीडब्ल्यूडी की टीम आई थी। आरोप है कि टीम में शामिल लेखपाल व अन्य ने एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की। रिश्वत न देने पर खतौनी के आधार पर गलत तरीके से उनके द्वारा बनाई बिल्डिंग व बैनामे वाली आवासीय संपत्ति पर दूसरे व्यक्ति का नाम दर्ज करने की धमकी दी है। आरोप है कि उनके पिता बड़े बेटे को गलत चाल चलन के चलते पहले ही अपनी संपत्ति से बेदखल कर चुके थे। आरोप है कि इससे पूर्व चकबंदी अधिकारी ने भी एक लाख रुपये की मांग की थी। मांग पूरी न होने पर उनके पिता की वसीयत को बिना किसी ठोस सबूत के निरस्त कर दिया। उन्होंने शिकायती पत्र में मामले की जांच कराने की मांग की है। साथ ही उनकी संपत्ति व भूमि का शीघ्र बैनामा व भुगतान कराकर नये निर्माण के लिए पर्याप्त समय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें