फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बवाल में आगजनी, लूट और पत्थरबाजी करने का आरोपी जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना पुलिस ने खग्गू सराय निवासी सुहेल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी उपद्रव के बाद से ही भागा हुआ था। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र में तुर्तीपुर इल्हा को जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने उपद्रव में शामिल होने और उपद्रव के बाद भाग जाने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान जो बवाल हुआ था। उस बवाल में सुहेल अपने साथी दीपा सराय निवासी शाजेब उर्फ शहबाज उर्फ टिल्लन, सुबहान उर्फ मुन्ना व जब्बार के साथ नखासा तिराहा पहुंचा था। वहां पत्थरबाजी, फायरिंग, लूट व आगजनी के बाद हिंदूपुरा खेड़ा पहुंच गए थे। वहां भी पुलिस पर हमला किया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि उसको बताया गया था कि हमारे धर्म से जुड़ा मामला है। इसलिए पुलिस पर हमला करना है। इसके बाद ही सभी ने पुलिस पर हमला किया था और आगजनी की थी।
एसपी ने बताया कि शाजेब उर्फ शहबाज उर्फ टिल्लन, सुबहान उर्फ मुन्ना और जब्बार जेल जा चुके हैं। अब सुहेल की गिरफ्तारी की गई है। अन्य जो साथी इस बवाल में शामिल थे उनकी भी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मालूम हो शाजेब उर्फ शहबाज उर्फ टिल्लन ने एसपी पर गोली चलाई थी। जिसमें एसपी बाल-बाल बचे थे।
विज्ञापन

0000000000
73 उपद्रवी भेज दिए हैं जेल, 67 की तलाश कर रही है पुलिस
24 नवंबर 2024 से सोमवार तक पुलिस ने 73 उपद्रवी जेल भेजे हैं। इसमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा 67 उपद्रवियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं। यह 67 उपद्रवी वह हैं जिनकी पहचान पूरी तरह पुलिस के पास है। इसमें 44 उपद्रवी कोतवाली क्षेत्र के हैं और 23 उपद्रवी नखासा थाना क्षेत्र के हैं। एसपी ने बताया कि नखासा पुलिस ने वांछित चल रहे उपद्रवियों के गैरजमानती वारंट जारी करा लिए हैं। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से आग्रह किया है। वांछित उपद्रवियों की तलाश जारी है। बाकी जो फोटो और वीडियो में उपद्रव करते हुए दिखाई दे रहे हैं उनकी भी पहचान कराने के लिए टीम काम कर रही है।
000000000000000
पकड़ा गया आरोपी पुलिसकर्मियों से लूट करने, आगजनी करने और पत्थरबाजी करने में शामिल था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने जिन उपद्रवियों के नाम बताए हैं उनकी भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कृृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें