फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गोपाल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। रुस्तमपुर पीपलवाड़ा गांव में हुए चर्चित गोपाल हत्याकांड में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने करीब दो माह से फरार चल रहे दूसरे आरोपी राजू शर्मा को धनारी बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

राजू शर्मा देवापुर, बनियाठेर थाना क्षेत्र का निवासी है। वह बहजोई स्थित निर्माणाधीन जिला पंचायत भवन में चौकीदार के रूप में काम कर रहा था। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। इस मामले में पुलिस पहले संदीप उर्फ सुलदीप शर्मा को भी गिरफ्तार कर चुकी है।
गोपाल का शव 30 मई को गांव के बाहर जामुन के पेड़ पर लटका मिला था। शुरुआत में यह मामला आत्महत्या का लग रहा था। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और लखनऊ की फॉरेंसिक लैब की जांच में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

छह लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा
मृतक के पिता ऋषिपाल की तहरीर पर पांच अगस्त को छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले में पांच आरोपी फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी न होने पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने 14 अक्तूबर को कुर्की की उद्घोषणा जारी की थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई थी। थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें