गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा गवां में एक माह पूर्व महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को बृहस्पतिवार सुबह करीब 11:30 बजे केसरपुर तिराहे से मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी पिछले एक माह से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सीओ गुन्नौर अंकित मिश्रा ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। संवाद