फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: लैपटॉप व एलईडी समेत चोरी के सामान समेत आरोपी गिरफ्तार

Sat, 24 Feb 2024 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहजोई। लैपटॉप व एलईडी समेत चोरी के अन्य सामान समेत आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बीते दिनों नगर में दो स्थानों पर घटना को अंजाम देते हुए कीमती सामान चोरी कर ले जाने की बात कबूली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया। यहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।प्रभारी इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह पंवार ने बताया कि शुक्रवार को सुबह करीब पौने नौ बजे दरोगा महेशपाल सिंह ने मय पुलिस के नगर के डबल फाटक लाईनपार स्थित किराए के मकान से चोरी के मामले में प्रकाश में आए चंडीगढ़ के जीरतपुर निवासी आरोपी सोनू उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से एक लैपटॉप व मोबाइल फोन समेत एलईडी व एक जोड़ी पायजेब बरामद किए गए हैं। प्रभारी इंस्पेक्टर के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हाल में वह नगर के डबल फाटक लाईनपार स्थित किराए के मकान में रहता है। उसने लैपटॉप व मोबाइल फोन बीती 21 फरवरी की शाम उसने देवी मंदिर गेट के निकट खिलौने वाली गली स्थित घर से तथा एलईडी व पायजेब 23 अगस्त को कनेटा रोड बहजोई स्थित घर से चोरी किया था। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ कोतवाली बहजोई में चोरी व बरामदगी की धारा में पहले से ही एक मामला दर्ज भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें