फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख रुपए की अफीम के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर(संभल)। पुलिस गश्त के दौरान कंथरी रोड से पांच लाख रुपये की अफीम के साथ दो बाइकों पर जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना बनियाठेर क्षेत्र के बाकरपुर भैतरी से कंथरी जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार की शाम करीब सात बजे पुलिस गश्त कर रही थी। मजार के पास दो बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस के रुकने का इशारा करने पर एक युवक मौके से भाग निकला, वहीं दो युवकों को पुलिस ने घेरकर बाइक सहित पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उन दोनों युवकों के पास से 250-250 ग्राम अफीम बरामद हुई।
दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस थाने ले आई। वहां पूछताछ में पुलिस को आरोपियों ने अपने नाम ओमवीर व सत्यपाल निवासी इटौवा थाना वजीरगंज जिला बदायूं बताया है। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पांच सौ ग्राम अफीम की कीमत पांच लाख रुपए के करीब बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें