फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार दो भाइयों की मौत

Thu, 25 Feb 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नखासा थाना क्षेत्र में बुधवार की रात डेढ़ बजे के करीब अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक भाई की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय दूसरे भाई की भी मौत हो गई। हादसा सिरसी-बिलारी मार्ग पर बिजलीघर के निकट हुआ।




कोतवाली क्षेत्र केे शहजादीसराय गांव निवासी ओमकार सैनी का 18 वर्षीय पुत्र संजय अपने फुफेरे भाई मोहित की बारात में शामिल होने के लिए बिलारी के पास गांव ढकिया गया था। रात करीब 11 बजे उसने अपने बड़े भाई सोमपाल (30) को भी फोन करके बुला लिया। दोनों भाई रात्रि में एक बजे के करीब वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन



 रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सोमपाल और संजय दोनों सड़क किनारे खंदक में गिर गए। सोमपाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय संजय ने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। नखासा के थानाध्यक्ष इंद्रेश सिंह चाहर का कहना है कि परिवार वालों ने दोनों का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है। इत्तेफाकिया हादसे की सूचना दर्ज हो गई है।
विज्ञापन




 अधिकतर वाहन चालक यातायात के नियमों का पालन नहीं करते हैं। अगर नियमों का पालन किया जाए तो हादसे घट सकते हैं। कई बार यह बात विशेषज्ञ भी बता चुके हैं लेकिन जल्दबाजी के चलते सुरक्षा के नियमों की अनदेखी की जाती है। अब अगर बात सोमपाल और संजय की करें तो दोनों भाइयों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। अगर हेलमेट पहने होते तो हो सकता है कि उनकी जान बच  सकती थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें