फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने कालेज बस में मारी टक्कर, चार छात्र समेत छह घायल

Sat, 13 Feb 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ट्रक की टक्कर लगने से कालेज बस में सवार चालक, एक ओटी असिस्टेंट और चार छात्र-छात्रा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जीप में डालकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसा बहजोई-संभल मार्ग के बेहटा-जयसिंह चौराहे पर हुआ। इस बीच मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई।




शुक्रवार को सुबह पौने आठ बजे करीब बहजोई से संभल की ओर जा रही मुरादाबाद के टीएमयू की कालेज बस संख्या यूपी 21 एन 9475 में सामने से आ रहे नमक से लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस दूसरी तरफ घूमकर एक पेड़ से टकरा गई और बंद हो गई। हादसा देखकर आसपास मौजूद राहगीर रुक गए और मदद को दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन





सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को अपनी जीप में डालकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बस चालक मनोज राघव पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी गांव सिंहपुर थैरेसा और टीएमयू में ही ओटी असिस्टेंट सतीश पुत्र रामकुमार निवासी ब्रह्म बाजार समेत छात्रा राजुल पुत्री रमन निवासी इसलामनगर चौराहा, मधु यादव पुत्री मनवीर सिंह निवासी यादव कालोनी, पिंकी पत्नी विजयपाल निवासी करीमपुर व तुषार वार्ष्णेय पुत्र हरीश कुमार निवासी गोलागंज बहजोई आदि को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कोतवाल देशपाल सिंह ने बताया कि चालक समेत ट्रक को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें