सड़क हादसे में गुरुवार की रात करीब नौ बजे बाइक सवार डेयरी के सुपरवाइजर समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसा संभल-जोया मार्ग पर हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। रात करीब 10 बजे के करीब दोनों के परिवार वाले भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
नखासा थाना क्षेत्र के सिंहपुरसानी गांव निवासी राजपाल (40वर्ष) पुत्र परम सिंह अतरासी के निकट जमापुर गांव में अपनी ससुराल गए थे। उनके साथ भतीजे सुधांशु (25वर्ष) पुत्र अजीत सिंह भी थे। सुंधाशु चांदपुर में दूध की फैक्टी में सुपरवाइजर के पद थे। दोनों बाइक से गुरुवार की रात घर लौट रहे थे।
संभल-जोया मार्ग पर मातीपुर गांव के निकट ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार राजपाल व सुंधाशु की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर असमोली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
थानाध्यक्ष योगेंद्रकृष्ण यादव ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली को मनोटा पुल के पास पकड़ लिया गया है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।