फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चंदौसी से आनंद विहार तक चल सकती है एसी डीलक्स बस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। अब नगर के लोगों को आनंद विहार जाने के लिए बेहतर और आरामदायक यात्रा की सुविधा जल्द मिलने की संभावना है। जल्द ही एसी डीलक्स बस रोडवेज सेवा शुरू होगी, जिससे यात्रियों को सफर के दौरान अधिक सुविधा और आराम मिलेगा। यह बस मुरादाबाद से चलकर चंदौसी के रास्ते संभल होते हुए आनंद विहार तक जाएगी। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार सप्ताह भर में डीलक्स बस का ट्रायल किया जाएगा।
विज्ञापन

गर्मी का मौसम शुरू होते ही यात्रियों को सफर के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कत लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों को होती है। भीड़भाड़ और तेज गर्मी के कारण सफर करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आनंद विहार जाने वाले यात्रियों को जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है। परिवहन विभाग की ओर से आनंद विहार तक एसी डीलक्स बस सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है। संभावना है कि यह बस मुरादाबाद से चलकर चंदौसी के रास्ते संभल होते हुए आनंद विहार तक जाएगी।
इस सेवा के शुरू होने से रोजाना आने-जाने वाले नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और अन्य यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। साथ ही गर्मी के मौसम में उन्हें ठंडे और आरामदायक सफर का लाभ मिल सकेगा। रोडवेज इंचार्ज राजू यादव ने बताया कि इस रूट पर एसी बस सेवा शुरू करने का प्रस्ताव विचाराधीन है। जल्द ही एसी डीलक्स बस के ट्रायल की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें