फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिलों में गड़बड़ी का आरोप लगाकर एबीवीपी ने किया हंगामा, विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
चंदौसी के एसएम डिग्री कालेज में शिक्षक से नोकझोक करते एबीवीपी के कार्यकर्ता। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एसएम महाविद्यालय में दाखिले में धांधली किए जाने का आरोप लगाया है। इसको लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों से नोकझोंक भी हुई और कार्यालय बंद कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय में अभी दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि अधिकांश कक्षाओं में दाखिले पूरे हो चुके हैं। लेकिन कुछ कक्षाओं में अभी भी दाखिले चल रहे हैं। विश्वविद्यालय ने शेष छात्रों के लिए एक बार फिर दाखिलों का समय बढ़ाते हुए वेबसाइट खोल दी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का आरोप है कि कालेज प्रशासन दबाव के चलते कम मेरिट वाले विद्यार्थियों का दाखिला ले रहा है। जबकि उच्च मेरिट वालों को सीटें भर जाने की बात कहकर टरका रहा है।
दाखिले में कालेज प्रशासन अपनी मनमानी कर रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शुक्रवार को कालेज पहुंचे और दाखिले में मनमानी पर रोष जताते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

सभी ने कार्यालय पर ताला डालकर कुछ समय के लिए कार्य ठप कर दिया। प्राचार्य डा. बालेंदु वशिष्ठ को ज्ञापन सौंपकर कमेटी बनाकर मामले की जांच कराने की मांग की। ऐसा नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
------------------
एसएम कालेज में दाखिले की प्रक्रिया पारदर्शी है। उच्च मेरिट के जो छात्र नहीं आए हैं, उनके स्थान पर कम मेरिट वाले लिए गए हैं। कई कक्षाओं में दाखिले पूरे हो चुके हैं, होम साइंस आदि कुछ कक्षाओं में दाखिले शेष रह गए हैं। यूनिवर्सिटी की ओर से दाखिलों की डेट बढ़ाने के कारण अभी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर लॉक नहीं हुई है। किसी तरह की गड़बड़ी दाखिलों में नहीं की गई है।
विज्ञापन

-डा. बालेंदु वशिष्ठ, प्राचार्य एसएम महाविद्यालय चंदौसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें