संभल। जिले के 28 ग्रामीण व 4 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें 2697 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इन मरीजों में करीब 50 प्रतिशत मरीज खांसी, जुकाम और बुखार के पहुंचे। इस दौरान 406 लोगों की एंटीजन किट से कोरोना की जांच की गई। जिसमें सभी नेगेटिव पाए गए। आरटीपीसीआर की जांच के लिए नमूने लैब भेजे गए हैं। स्वास्थ्य मेलों में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 198 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। सभी पीएचसी केंद्रों पर परिवार नियोजन (फैमिली प्लानिंग) व परिवार नियोजन सामग्री (चाइल्ड ऑफ बास्केट) के लिए अलग से काउंटर लगाए गए। जिला सर्विलांस अधि कारी ने बताया कि खांसी, बुखार और जुुकाम के मरीजों की जांच के लिए नमूने लिए जा रहे हैं। एंटीजन किट में निगेटिव आ रहे हैं। अभी तक जो मरीज जिले में कोरोना संक्रमित मिले हैं वह खांसी, बुखार और जुकाम से ही पीड़ित थे।
संक्रमित महिलाओं के संपर्क में रहे लोगों की रविवार को नहीं हो सकी जांच
संभल। जिले में तीन कोरोना संक्रमित महिलाएं शनिवार को मिली थीं। इन महिलाओं के संपर्क में रहे लोगों की जांच रविवार को नहीं हो सकी। इन महिलाओं को होम आइसोलेट किया गया है। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. मनोज चौधरी ने बताया कि महिलाओं की जानकारी जुटाई है। सोमवार को जांच कराई जाएगी।