फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रंग एकादशी के जुलूस में जमकर उड़ाया अबीर-गुलाल

Thu, 21 Mar 2024 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर में बुधवार को रंग एकादशी का जुलूस धूमधाम से निकाला गया। जुलूस में एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया। रंगों से सराबोर युवाओं ने जमकर धमाल मचाया। डीजे पर होली के गीतों पर जमकर झूमे।
विज्ञापन

बुधवार को श्री श्याम सेवा समिति की ओर से महिला मंडल मंदिर गंज बाजार से रंग एकादशी का जुलूस निकाला। जुलूस कोतवाली के सामने से होता हुए टंडन तिराहा, डाकघर रोड, सरथल चौकी से सूर्यकुंड मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुआ। जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीश्चंद्र, सीओ अनुज कुमार, कोतवाल पवन कुमार सिंह कई थानों की फोर्स के साथ मुस्तैद रहे। इस दौरान डीज की धुन पर युवा नृत्य करते दिखाई दिए। युवाओं में ज्यादा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान अनुज गर्ग, विशेष गुप्ता, कमलकांत तिवारी, संटी अग्रवाल, विनीत श्याम, कुलदीप ऐरन, डिंपी गोयल, प्रशांत रूहेला, अतुल अग्रवाल, विशाल रूहेला आदि मौजूद रहे।


डीजे की आवाज करने की बात पर खफा हुए लोग



रंग एकादशी के जुलूस निकले के दौरान मोहल्ला ठेर में डीजे बज रहा था। लोग अबीर और गुलाल की बौछार कर रहे थे। इस दौरान एसडीएम विनय कुमार मिश्र ने लोगों से डीजे की आवाज कम करने के लिए कहा। इस पर लोग खफा हो गए और डीजे बंद कर दिया। एएसपी डॉ. श्रीश्चंद्र और सीओ अनुज कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए और उन्होंने डीजे शुरू नहीं कराया। एसडीएम ने कहा कि डीजे गली में बेहद ही तेज आवाज में बज रहा था। जिस पर लोगों से कुछ धीमी आवाज करने के लिए कहा था। जिससे बुजुर्गों को कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें