बहजोई के बड़ा मैदान में हुई वॉक रेस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। स्रोत-सूचना विभाग
बहजोई(संभल)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर बालक व बालिका वर्ग की वॉक रेस प्रतियोगिता हुई। बालक वर्ग में अभिषेक और बालिका वर्ग में पूजा ने पहला स्थान हासिल किए। प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।बृहस्पतिवार को बड़ा मैदान पर हुई वॉक रेस में बालक वर्ग (पांच किमी) में अभिषेक पहले, सूरज दूसरे व हुकुम सिंह तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, फैजान चौथे, अंकित पांचवें, यशपाल छठें स्थान पर रहे। वहीं, बालिका वर्ग (तीन किमी) में पूजा ने पहला, यशिका ने दूसरा, प्रतिज्ञा ने तीसरा, संतोष ने चौथा, खुशी ने पांचवां व करिश्मा ने छठा स्थान पाया। इस बीच विजेताओं को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उप क्रीड़ा अधिकारी प्रमिला भारती समेत आशु शर्मा, नकुल, नादिर, यश व अलका गोस्वामी आदि रहे।