इससे संभल आने वाले दो ट्रेनों को रद्द कर दी गई। ट्रेन न चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल मुरादाबाद से संभल के लिए दो डीएमयू ट्रेन चलाई जा रही है।
संभल के हातिम सराय रेलवे स्टेशन पर दिन भर में चार ट्रेन आती हैँ। इनमें तीन ट्रेन डीएमयू है। जो सुबह को छह बजे 74302 की नंबर की ट्रेन, दोपहर एक बजे 7403 नंबर और शाम छह बजे 34306 नंबर की ट्रेन संभल आती है। इसके साथ ही दोपहर 2 बजे 54398 नंबर की पैसेंजर ट्रेन भी संभल आती थी, लेकिन दो बजे आने वाले पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया। इसके साथ ही सुबह को छह बजे आने वाले 74302 की नंबर की ट्रेन भी 7 अक्टूबर से रद्द चल रही है। स्टेशन मास्टर बिपिन कुमार ने बताया कि मुरादाबाद के प्लेटफार्म पर काम चल रहा है।
इसके चलते संभल की दो ट्रेने रद्द कर दी गई है। गुरुवार को सभी ट्रेन चलनी थी लेकिन गुरुवार को ट्रेने नहीं चली। शुक्रवार को पता किया जाएगा कि ट्रेन कब से चलेगी।