संभल। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति द्वारा यूपी व उत्तराखंड राज्य में आयोजित मंडल स्तरीय सामान्य ज्ञान परीक्षा जूनियर वर्ग (कक्षा 6 से 8 तक) का परिणाम रविवार को योग्यता सूची के आधार पर घोषित कर दिया गया। इसमें बदायूं की आशी और अमरोहा की राखी कुमारी ने 200 में से 168 अंक पाकर प्रदेश में पहल स्थान पाया। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरद्वारी लाल गौतम व राष्ट्रीय महासचिव कुसुम द्वारा संयुक्त रूप से घोषित जूनियर वर्ग के परिणामों में निशि, संभव, मोहम्मद फैज, गुलफिजा आदि प्रथम स्थान पर रहे। जबकि शादान अली, इकरा, निधि सिंह, मोहम्मद सालिक आदि द्वितीय स्थान पर रहे। मीनू, कंचन, अदीब अब्बास, प्रिया आदि तृतीय स्थान पर रहे। जबकि शेष 60 प्रतिशत तक अंक पाने वाले 1695 छात्र एवं छात्राओं को उत्तीर्ण घोषित किया गया। परीक्षा सचिव रूबी ने बताया कि सफल छात्र एवं छात्राओं के परिणाम की सूचना संबंधित विद्यालयों को भेजी जा रही है।