इंटर के टॉपर अभिनव और हाईस्कूल की आराध्या।
- फोटो : इंटर के टॉपर अभिनव और हाईस्कूल की आराध्या।
संभल। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शुक्रवार की दोपहर घोषित हो गया। हाईस्कूल में जगदीश शरण सर्राफ सरस्वती इंटर कॉलेज चंदौसी की छात्रा आराध्या वार्ष्णेय ने 93.33 प्रतिशत अंक प्राप्त और इंटर में एलएफ एकेडमी इंटर कॉलेज भवालपुर संभल के छात्र अभिनव सिरोही ने 88.20 प्रतिशत प्राप्त कर जिला संभल का नाम रोशन किया किया है। रिजल्ट घोषित होते ही मेधावियों के चेहरे खिल गए और मेधावी खुशी से उछल पड़े। मेधावियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।
वर्ष 2025 में हाईस्कूल में पंजीकृत 26946 परीक्षार्थियों में से 25172 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें 22368 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल का कुल 88.86 प्रतिशत रिजल्ट रहा। जबकि इंटर में इंटर में पंजीकृत 24473 परीक्षार्थियों में से 23682 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिसमें 19677 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इंटर में कुल 83.09 प्रतिशत रिजल्ट रहा।
यह परीक्षा परिणाम पिछले वर्ष के मुकाबले हाईस्कूल में करीब एक प्रतिशत अधिक और इंटर में करीब दो प्रतिशत कम रहा। वर्ष 2024 में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 87.75 प्रतिशत रहा था। जबकि इंटर का परीक्षा परिणाम 85.94 प्रतिशत रहा था।
-
यूपी बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल व इंटर का परिणाम अच्छा रहा है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम अधिक और इंटर का कम रहा है। मैं सभी बच्चों को शुभकामनाएं देता हैं जिन्होंने परीक्षा पास की है। जिले की टॉप सूची में शामिल को बधाई के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। जो बच्चे इस बार परीक्षा में सफल नहीं हो सके। वे निराश न हों और अधिक मेहनत करें। जिससे उनका भी नाम टॉप टेन की सूची में शामिल हो।
श्यामा कुमार, डीआईओएस, संभल।
इंटर के टॉपर अभिनव और हाईस्कूल की आराध्या।- फोटो : इंटर के टॉपर अभिनव और हाईस्कूल की आराध्या।