फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आराध्या एसोसिएशन ने शिविर की छात्राओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
चंदौसी में आराध्या वूमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यक्रम में प्रमाणपत्र दिखाती छात्राए
विज्ञापन
चंदौसी। आराध्या वूमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन पंजाबी कॉलोनी के एक आवास पर किया गया। इसमें बीते दिनों एसोसिएशन की ओर से आयोजित हुए सिलाई- कढ़ाई एवं ब्यूटीशियन कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी छात्राओं व महिलाओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था अध्यक्ष पूनम अरोरा ने बताया कि बालिकाओं व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया गया था ताकि कैंप से सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण लेकर वे अपने पैरों पर खड़ी हो सके। सचिव डॉ. दुर्गा टंडन ने बताया कि आज के दौर में महिलाओं को सशक्त होना बहुत जरूरी है। इसी सोच से प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया गया। ताकि यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर छात्राएं व महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके। हमारा यह प्रयास एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण कदम है। इस मौके पर योगिता कोहली, अनु गांधी, रितु साहनी, मेघा सहगल, पवित्रा, रश्मि शर्मा आदि मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें