फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आप जिलाध्यक्ष व कई कार्यकर्ताओं को घर पर किया नजरबंद

Sat, 23 Mar 2024 03:07 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध आप कार्यकर्ताओं के केंद्र सरकार का पुतला फूंकने के एलान पर पुलिस ने आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों को घर पर नजर बंद कर दिया है। दोपहर के बाद पुलिस ने पहरा हटाया।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को केंद्र सरकार का पुतला फूंकने का एलान कर दिया था। इसको लेकर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सचिन कुमार के आवास मोहल्ला हनुमानगढ़ी पर सुबह पुलिस पहुंच गई और उन्हें घर पर ही नजरबंद कर दिया। जिलाध्यक्ष सचिन कुमार का कहना है कि यह भाजपा की हठधर्मिता है। लोकतंत्र पर प्रहार है। आगे पार्टी हाईकमान के आदेश का इंतजार रहेगा। निर्देश के अनुसार आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सचिन कुमार, बीर सिंह, अमरपाल, कमल, अर्जुन को उनके साथ आवास पर ही नजरबंद किया गया था। दोपहर बाद तीन बजे पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें