फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गंगेश्वरी ब्लॉक में शुरू कराया जाए आधार केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रहरा। भारतीय किसान यूनियन शंकर की पंचायत का आयोजन गंगेश्वरी ब्लॉक परिसर में किया गया। अध्यक्षता संभल जनपद के जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह यादव ने की व संचालन धनेश ठाकुर ने किया।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि डॉ. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के आधार पर किसान आयोग के गठन किया जाए। गंगेश्वरी क्षेत्र में सिरसा एतमाली से सिलारा तक हरि बाबा बंध धाम को जोड़ने वाले कच्चे रास्ते को पक्का बनवाने की मांग की। कहा कि शिवरात्रि पर इस मार्ग से कांवड़ यात्रियों को परेशानी होती है। गंगेश्वरी ब्लॉक परिसर में आधार कार्ड बनाने की मशीनें कई माह पहले आ जाने के बावजूद चालू नहीं हुई है। देहरी खादर में प्रस्तावित 10 केवी विद्युत घर का कार्य अब तक शुरू नहीं किया गया है। सहकारी समितियों में भ्रष्टाचार और किसानों के साथ अभद्र व्यवहार की शिकायतें मिल रही हें। ग्राम पंचायत दौरारा, मुबारिजपुर और सूबरा में किए जा रहे विकास कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है। यहां ब्लॉक अध्यक्ष डॉ.योगेंद्र कुमार, ब्लॉक उपाध्यक्ष डॉ. शीशपाल सिंह, कोषाध्यक्ष कमल ठाकुर, सुभाष त्यागी, बालकिशन, कलुआ, रूप किशोर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें