फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो लगाने के आरोप में युवक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। सोशल मीडिया पर तिरंगे के खिलाफ आपत्तिजनक फोटो लगे होने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। सोशल मीडिया एकाउंट की भी छानबीन जारी है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर लगे फोटो में तिरंगे पर एक युवक बाइक के साथ खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। साथ ही तिरंगे पर आपत्तिजनक निशान छपे हैं। और नीचे पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा हुआ है। इसकी जानकारी होने पर एक युवक को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। यदि युवक द्वारा यह पोस्ट किए जाने की पुष्टि होती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें