फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मछली पकड़ने के लिए तालाब में गया युवक डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव रूकनुद्दीन सराय निवासी मोहम्मद फैजान 21 पुत्र कयाम राज की तालाब में डूबने से बुधवार की दोपहर तीन बजे करीब मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव को तालाब से बाहर निकाला और घर ले गए। पुलिस को सूचना दिए बिना ही सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन

मृतक युवक के पिता ने बताया कि उनका बेटा मजदूरी करता था। बुधवार की दोपहर गांव के बाहर तालाब से मछली पकड़ने के लिए गया था। तालाब में ट्यूब के सहारे बैठकर चला गया। इस दौरान ही वह तालाब में गिर गया।
आसपास के लोगों ने सूचना दी तो मौके पर पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद तालाब से निकाला गया। जब तक उसकी मौत हो गई थी। बताया कि उनके बेटे की तीन वर्ष पहले रहमत जहां के साथ शादी हुई थी। बच्चा कोई नहीं था।
विज्ञापन

बताया कि उनका बेटा चार बेटे और दो बेटियों में सबसे छोटा था। परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है। नखासा थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के डूबने की जानकारी उन्हें नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें