फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: फर्नीचर की दुकान पर गद्दे लेने पहुंचे युवक ने दुकान स्वामी से की बीस हजार की ठगी

Wed, 22 Jan 2025 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौसी। गद्दे खरीदने का झांसा देकर एक युवक दुकान स्वामी से 20 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगर के जारई गेट निवासी ताहिर हुसैन ने बताया कि उनकी मोहल्ले में ही प्राचीन देवी मंदिर के सामने फर्नीचर की दुकान है। बताया कि मंगलवार शाम चार बजे करीब एक युवक बाइक से दुकान पर आया और तीन गद्दे खरीदने को कहने लगा, जब उसे तीन गद्दे के रुपये की कीमत 6600 रुपये बताई गई, तो उसने दुकान स्वामी को छह सौ रुपये नकद दे दिए और कहा कि वह बाकी रुपये गद्दे पहुंचा रहे ई- रिक्शा चालक को देगा। तभी उसने दुकानस्वामी से कहा कि उनके पास दो सौ रुपये के नोटों की बीस हजार रुपये की गड्डी है और उसे बीस हजार के पांच सौ रुपये के नोट चाहिए। इस पर दुकान स्वामी ने उसे पांच सौ रुपये के बीस हजार के नोट दे दिए।
जब दुकान का ई-रिक्शा चालक युवक के साथ- साथ कसाई मोहल्ला चौराहे पर स्थित बड़ी मस्जिद पर पहुंचा, तो युवक ने रिक्शा चालक से कहा कि गली संकरी है, इसलिए वह यहीं इंतजार करके के गद्दे रिक्शे से उतारे और युवक उसे रुपये देने के लिए घर से रुपये लेकर आ रहा है। जब काफी देर बाद युवक नहीं आया, तो रिक्शा चालक ने दुकानदार को फोन पर जानकारी दी। दुकानस्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं के साथ की मारपीट, प्रसाद फेंका
चंदौसी। चंदौसी रेलवे स्टेशन के बाहर प्रसाद बांट रहे श्रद्धालुओं के साथ मंगलवार रात नौ बजे एक युवक गाली- गलौज करने लगा। जब श्रद्धालुओं ने उसे समझाने का प्रयास किया, तो वह आगबबूला हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि युवक श्रद्धालुओं के साथ मारपीट करने लगा और प्रसाद से भरा भगोना उसने सड़क पर फेंक दिया। इस दौरान लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर आई पुलिस को देखकर युवक भाग गया। इसके बाद जानकारी करते हुए पुलिस युवक के घर पहुंची, लेकिन वह घर से भी गायब था। श्रद्धालुओं की तरफ से तहरीर देकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें