फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मिल में गन्ना डालने गए युवक की पिटाई के बाद की थी हत्या, चार पर केस

Wed, 17 Jan 2024 04:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। रजपुरा स्थित डीएसएम शुगर मिल सात जनवरी को गन्ना डालने गए जहानपुर गांव निवासी रवि (22) हत्या ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक प्रहृलाद ने तीन साथियों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर एक नामजद समेत चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जहानपुर निवासी गिरीश चंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सात जनवरी की शाम उसका इकलौता बेटा रवि रजपुरा स्थित डीएसएम शुगर मिल में गन्ना डालने के लिए गया था। रात को चीनी मिल से टोकन मिलने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को यार्ड में खड़ा कर दिया था। इस दौरान गांव निवासी उनके ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक प्रहृलाद ने अपने तीन साथियों के साथ रवि को शराब पिलाई और बाद में हत्या कर दी। हत्या को हादसे का रूप देने के लिए पहिये से सिर को कुचल दिया। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मृतक युवक अपने पिता का इकलौता बेटा था। तीन बेटियां हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें