फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रिश्तेदारी में आए युवक की घर लौटते समय सड़क हादसे में मौत

Sun, 03 Dec 2023 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के संभल- मुरादाबाद मार्ग स्थित फिरोजपुर पुल के नजदीक शनिवार की देर रात बाइक सवार युवक का शव पड़ा मिला है। किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसे का अंदेशा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव जिला अस्पताल भेजा। साथ ही आईडी कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान मुरादाबाद जिले के पाकबड़ा निवासी नेकराज (25) पुत्र कुंवरपाल के रूप में की। मृतक के परिजनों को पुलिस ने सूचना दी है। हजरतनगर गढ़ी थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर जब तक पहुंची तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। हादसा देख कर लग रहा है कि पुल के डिवाइडर से बाइक टकराने से हादसा हुआ है। हालांकि जांच पड़ताल की जा रही है। मृतक के परिजनों से संपर्क हो गया है। उन्होंने बताया है कि युवक शनिवार की दोपहर को संभल निवासी एक रिश्तेदार के घर लग्न के कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रात को घर लौटना था। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजन संभल आ रहे हैं। इसके बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा जाएगा। जो तहरीर मिलेगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें