फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कीटनाशक खाने वाले युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
असमोलीद्ध(संभल)। ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव सतुपुरा के मझरे शिवपुरी निवासी गौरव (26) की उपचार के दौरान मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर युवक ने घरेलू कलह के चलते कीटनाशक का सेवन कर लिया था। कुछ देर बाद जब युवक की तबीयत बिगड़ी तो परिजन सैदनगली के निजी अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक की शादी कांठ निवासी युवती से दो माह पहले ही हुई थी। मृतक दो भाइयों में छोटा था। युवक की मौत पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन

00000
विवाद के बाद खाया जहर, गई जान
सिंहपुरसानी। ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव मढ़ावली रसूलपुर के निवासी आदेश (30) की कीटनाशक के सेवन से मौत हो गई। उपचार के दौरान मौत हुई। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक चार भाई बहनों में अकेला था। करीब पांच वर्ष का एक बेटा मणिक है। शनिवार शाम को मृतक ने कीटनाशक का सेवन कर लिया था। इस पर हालत बिगड़ी तो परिजन अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चर्चा है कि घर में विवाद के कारण आत्मघाती कदम उठा लिया। संवाद

बकरा चोरी में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव पुरा में शनिवार की दोपहर तीन बजे दो लोग बकरा चोरी करके ले गए। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। गांव पुरा निवासी की रुखसाना ने पुलिस को बताया कि शनिवार की दोपहर दो बजे घर के बाहर बकरा बंधा हुआ था। उसे दो लोग चुरा कर ले गए। देर शाम को घर आने पर जब बकरा नहीं दिखाई दिया तो आसपास में पूछताछ की गई लेकिन पता नहीं चला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव मिर्जापुर नसरुल्लापुर निवासी वकील अहमद और संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी सराय निवासी तसब्बुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल हरीश कुमार ने बताया कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें