फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बेड पर सो रहे युवक की सांप के डसने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई(संभल)। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर में बेड पर सो रहे युवक विकास (25) की सांप के काटने से मौत हो गई। सीएचसी और निजी अस्पताल चिकित्सकों ने हाथ खड़े किए तो परिजन दो दिन तक युवक को झाड़ फूंक के लिए लेकर घूमते रहे। परिजनों ने युवक के शव को नरौरा गंगा में जलप्रवाह कर दिया है। परिवार में चीख पुकार मची हुई है। गांव मिर्जापुर में विकास नेत्रपाल शुक्रवार रात एक बजे करीब बेड पर सो रहा था। उसी समय विकास के कान पर काटने का एहसास हुआ। विकास हड़बड़ा कर उठ गया और सांप को खींच कर अलग फेंक दिया। युवक से जानकारी पाकर परिजन उसे गांव में ही झाड़ फूंक करने वाले के पास ले गए। सुधार न होने पर बाद उसे सीएचसी लाए, जहां से युवक को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ उपचार के दौरान युवक की पल्स डाउन होने पर चिकित्सकों ने हाथ खड़े कर दिए।
विज्ञापन

परिजन युवक के जिंदा होने की आस में शनिवार को इधर उधर ओझाओं को दिखाया। ओझाओं ने भी हाथ खड़े कर दिए। तब परिजनों ने रविवार को नरौरा गंगा घाट पर युवक के शव को जलप्रवाह कर दिया। परिजनों का कहना है कि युवक विकास की शादी चार माह पहले ही सीमा के साथ शादी हुई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें