फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सड़क हादसे में घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ा, छह का चल रहा उपचार

Sat, 16 Nov 2024 03:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर सराय में हादसे के दौरान घायल हुए बनियाठेर थाना क्षेत्र के कस्बा नरौली निवासी तंजीम (23) ने दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार को युवक ऑटो में सवार होकर संभल जा रहा था। गांव फतेहपुर सराय के नजदीक कार से बचने के प्रयास में चालक ने ऑटो के इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। पीछे चल रही बस ने टक्कर मार दी। टक्कर तेज लगने के चलते ऑटो आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया था। इसमें ऑटो सवार सात यात्री घायल हो गए थे। तंजीम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य का उपचार चल रहा है। युवक के पिता शफी ने बताया कि चार बेटे व दो बेटियों में तंजीम सबसे बड़ा था। बृहस्पतिवार की सुबह 9 बजे संभल जाने के लिए घर से निकला था। संभल में ग्रील बनाने का काम करता था। हादसे में जान चली गई। युवक की मां शबाना का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक युवक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें