जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव गंगुर्रा में शाम के समय अपने दोस्तों के साथ खेलते समय 20 वर्षीय युवक की गिर कर मौत हो गई है। वहीं गांव एवं परिवार के लोग इसको हार्ट अटैक से मौत का कारण बता रहे हैं। थाना क्षेत्र के गंगुर्रा गांव में शाम के समय किशनपाल उर्फ पेठा अपने अन्य साथियों के साथ घर से सौ मीटर दूर अपने साथियों के साथ भाग-भाग कर खेल रहे थे। तभी किशनपाल भागते हुए अचानक गश खाकर जमीन पर गिर पड़े। ये देख साथी युवक किशनपाल को उठा कर प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने किशनपाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि परिवारजन एवं गांव के लोग इस हादसे को दिल का दौरा पड़ने की बात कह रहे हैं। जबकि मृतक किशनपाल की छह माह पहले ही शादी हुई थी। वहीं परिवार में चीख-पुकार मची हुई है।