फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: मोबाइल चार्ज करने के बहाने से घर में घुसा युवक, किशोरी को अकेले देख किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश

Thu, 28 Sep 2023 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवक के  खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना के समय किशोरी ही घर पर थी। परिवार के लोग खेत पर गए हुए थे।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : गूगल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम चार बजे करीब किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के समय किशोरी घर पर अकेली थी। परिवार के लोग घर लौटे तो किशोरी ने घटना की जानकारी दी। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ किशोरी के चाचा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी भतीजी घर पर अकेली थी। युवक घर में मोबाइल चार्ज करने के बहाने से घुस गया। इस दौरान आरोपी ने मोबाइल का चार्जर लगाने के लिए स्विच की जानकारी ली और किशोरी को वह कमरे में ले गया। जहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

बताया कि घटना के समय किशोरी ही घर पर थी। परिवार के लोग खेत पर गए हुए थे। जब परिवार के लोग लौटे तो किशोरी ने घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर चित्रश उर्फ योगेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 

तीन दिन बाद भी लापता शिक्षक का सुराग नहीं

रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा गवां स्थित हरि बाबा जनता इंटर कॉलेज के शिक्षक संजीव गोयल सोमवार से लापता हैं। पुलिस ने शिक्षक की पत्नी की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की थी। बुधवार को भी शिक्षक का कोई पता नहीं चला।

विज्ञापन


शिक्षक की पत्नी ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है। थाना प्रभारी का कहना है कि जांच की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस लगातार तलाश करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें