फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर। थाना क्षेत्र की चौकी आटा के गांव मऊ अस्सू के निकट रविवार की सुबह चंदौसी-अलीगढ़ रेल मार्ग पर चारा लेने गए युवक अरविंद (18) की मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों के अनुसार युवक को मिर्गी के दौरे पड़ते थे।
विज्ञापन

गांव मऊ अस्सू के रहने वाले वीर सिंह का बड़ा बेटा अरविंद रविवार की सुबह पशुओं का चारा लेने के लिए गांव के पास से गुजर रही चंदौसी-अलीगढ़ रेल मार्ग के पास गया था। उसी समय रेल मार्ग पर किलोमीटर संख्या 75/8 पर बबराला की ओर से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर आटा चौकी इंचार्ज रविंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। पुलिस को मौके से दरांती और पल्ली पड़ी मिली है।
घटना के वक्त अरविंद के पिता वीर सिंह बिलारी के गांव लक्ष्मणपुर नगरिया निवासी अपनी बड़ी बेटी मिथलेश से मिलने गए थे। चाचा रिषिपाल प्रजापति ने बताया कि अरविंद को मिर्गी के दौरे भी पड़ते थे। प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मां सुनीता देवी का रो-रोकर बुराहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें