सरायतरीन। गांव मिलक सैंजना में मंगलवार की दोपहर पिता से पैसे नहीं मिलने पर एक युवक गांव में विद्युत पोल पर चढ़ गया और नीचे कूदने की धमकी देने लगा। उसने काफी देर तक उत्पात मचाया। लोगों से गाली गलौज की। गनीमत रही कि उस समय सप्लाई नहीं थी। अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने इस मामले की सूचना तत्काल विभाग को दी। इसके बाद मौके पर विद्युतकर्मी पहुंच गए। ग्रामीणों ने बमुश्किल समझा बुझाकर युवक को नीचे उतारा। इसके बाद विद्युत विभाग और परिजनों ने राहत की सांस ली। इस पूरे वाकया का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संवाद