चंदौसी (संभल)। कोतवाली क्षेत्र में पांच दिन पहले प्रेस-प्रसंग में पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने वाले श्याम (55) ने रविवार की देर रात दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजन शव घर ले आए।
चंदौसी के मोहल्ला घटिया गेट निवासी श्याम पकौड़ी का ठेला लगाता था। परिजनों के अनुसार काफी समय से उसका मोहल्ले की एक महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 12 जून की रात युवक महिला से मिलने गया था। यहां से लौटने के बाद युवक ने मोहल्ले की किराना की दुकान से पेट्रोल खरीदी। इसके बाद पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। जिससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया था। परिजन उसका दिल्ली के अस्पताल में उपचार करा रहे थे। लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। यहां रविवार की रात युवक ने इलाज के समय दम तोड़ दिया। सोमवार को युवक का शव चंदौसी पहुंचा तो परिजनों में चीख पुकार मच गई।