फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: एमएसएमई को ई-कॉमर्स से जोड़ने के लिए कार्यशाला होगी

Thu, 11 Jun 2026 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को डिजिटल बाजार से जोड़ने के लिए कार्यशाला आयोजित होगी। इसका उद्देश्य उनके उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री को बढ़ावा देना है। यह फ्लिपकार्ट विक्रेता ऑनबोर्डिंग कार्यशाला बृहस्पतिवार को होगी। इसका आयोजन शहर के मुरादाबाद मार्ग पर स्थित डायमंड होटल एंड बैंक्वेट में किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 4 बजे से 7 बजे तक चलेगा। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य संभल के एमएसएमई को फ्लिपकार्ट मार्केटप्लेस पर बिक्री शुरू करने में मदद करना है। उन्हें आवश्यक डिजिटल कौशल और व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जाएगी। उद्यमी कमल कौशल ने बताया कि प्रतिभागियों को कैटलॉग निर्माण, आवश्यकताओं और पैकेजिंग मानकों की जानकारी मिलेगी। विक्रेता पंजीकरण और ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया की भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। फ्लिपकार्ट की सेलर ऑनबोर्डिंग टीम स्थल पर ही विक्रेता खाते के पंजीकरण में सहायता देगी।इसमें लाइव प्रदर्शन और विशेष हेल्पडेस्क की व्यवस्था भी रहेगी।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें