चंदौसी। पावर हाउस कॉलोनी में रविवार सुबह करीब पांच बजे अपने कमरे में तखत पर सो रही महिला के दाये पैर की एड़ी से ऊपर किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। हालत बिगड़ने और सांप के डसने की आशंका में परिजन उसे सीएचसी लेकर आए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर महिला को घर भेज दिया गया।
पावर हाउस कॉलोनी निवासी गुन्नाज ने बताया कि रविवार सुबह करीब पांच बजे वह अपने कमरे में तखत पर सो रही थी। इसी दौरान अचानक उनके दाएं पैर की एड़ी से ऊपर किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी, जिससे परिजन घबरा गए। सांप के डसने की आशंका के चलते परिजन उन्हें सीएचसी लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उनका प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद आराम मिलने पर उन्हें घर भेज दिया। चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. हरवेंद्र सिंह ने बताया कि महिला को भर्ती किया गया था। उपचार के दौरान आराम मिलने उसे घर भेज दिया गया। संवाद