फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: घर में लोहे का दरवाजा लगा रहे वेल्डर की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। शहर से सटे गांव रूकनुद्दीन सराय में राजू सैनी के दरवाजे का गेट लगा रहे वेल्डर आशेकीन (25) को करंट लग गया। उन्हें निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। आशेकीन वेल्डिंग का काम करते थे और वह बृहस्पतिवार को गांव में ही राजू सैनी के घर अपने दो साथियों के साथ लोहे का में गेट लगा रहे थे। तीनों लोग में गेट लगाने का काम कर रहे थे। इस दौरान राजू सैनी किसी मिलने वाले के तीजा संस्कार की रस्म में शामिल होने चले गए। बताया गया कि गेट लगाते समय बिजली का करंट लगा और मिस्त्री आशेकीन झटका खाकर जमीन पर गिर गए। घटना के बाद की पुकार मच गई और दोनों साथी उन्हें निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। बिना पुलिस को सूचना दिए ही परिजन मृतक के शव को वापस घर ले गए। जहां उन्हें सुपुर्दे-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

राजू सैनी ने बताया कि तीजा संस्कार की रस्म में गए हुए थे। इसी दौरान करंट लगने से आशेकीन की मौत हो जाने की जानकारी मिली। थाना प्रभारी संजीव बालियान ने बताया कि ऐसी कोई घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें