सौंधन (संभल)। कैलादेवी थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार की सुबह पंजाब मजदूरों को लेकर जा रही डबल डेकर बस में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में श्रीबस्ती निवासी संतराम (35) के मौत हो गई, जबकि उसका साथी गुड्डू घायल हो गया। दोनों बस में पीछे की सीट पर बैठे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को खिरनी चौकी में खड़ा करा दिया है।
चौकी प्रभारी रामकुमार ने बताया कि पूछताछ में जानकारी मिली है कि बस पंजाब के लिए जा रही थी। गांव सैंडा उर्फ सहरा के नजदीक बस का टायर फट गया। बस को सड़क किनारे खड़ा कर टायर बदला जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगत ही दोनों मजदूर घायल हो गए। घायल गुड्डू ने बताया कि संतराम पंजाब के मोगा में रहकर सब्जी की रेहड़ी लगाता था। परिवार में पत्नी मंजू और पांच बच्चे हैं। उनको सूचना दे दी गई है। चौकी प्रभारी का कहना है कि मृतक के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।