फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली सीएचसी की दीवार तोड़ कर अंदर घुसी, पिता-पुत्र घायल

Tue, 04 Nov 2025 12:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र के बदायूं-मेरठ हाईवे पर ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर सीएचसी की दीवार तोड़ कर अंदर घुस गई। हादसे में ट्राॅली के ऊपर बैठे पिता-पुत्र घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। गनीमत रही उस समय सीएचसी की दीवार के पास कोई नहीं था, अन्यथा हादसा बड़ा हो जाता।
विज्ञापन

धनारी थाना क्षेत्र की मुडैना गांव निवासी हुसैन अली और उनका बेटा मोसिल अली धान से लदी ट्राॅली के ऊपर बैठे हुए थे। सामुदयिक स्वास्थ्य केंद्र के पास एक कट से ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक साधु मणि मार्ग की ओर मोड़ रहा था। उसी समय पीछे से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने ट्राॅली में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर ट्राॅली अनियंत्रित होकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार तोड़ कर अंदर घुस गई और ट्राॅली के ऊपर बैठे पिता-पुत्र घायल हो गए। घायलों के लिए स्वास्थ्य केंद्र जुनावई पर भर्ती कराया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राॅली चालक नत्थू सिंह और ट्रक चालक अमित को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें