फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पंक्चर होने पर सड़क पर खड़ा होकर पहिया देख रहे ट्रैक्टर चालक को ट्रक ने रौंदा, मौत

Wed, 10 Jan 2024 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। गुन्नौर कोतवाली इलाके में गांव वहीपुर निवासी ट्रैक्टर चालक गंगाधर (50) की मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर सोमवार की देर रात ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब ट्रैक्टर चालक पंक्चर होने पर ट्रॉली के पास खड़े होकर पहिए को देख रहा था। उसी समय पीछे से आए ट्रक ने चालक को टक्कर मार दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। धनारी थाना क्षेत्र के वहीपुर गांव निवासी गंगाधर सोमवार की रात 9 बजे करीब अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना भरकर रजपुरा मिल जा रहा था।
विज्ञापन

आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर कैल गांव के समीप अचानक ट्रॉली में पंचर हो गया। जिस पर चालक ट्रैक्टर से उतरकर ट्राॅली का टायर देखने लगा। उसी समय बहजोई की ओर से आ रहे ट्रक ने चालक को टक्कर मार दी। वहां से गुजर रही गुन्नौर पुलिस ने चालक को घायल अवस्था में पड़े देखा तो एंबुलेंस की सूचना दी। एंबुलेंस से चालक को गुन्नौर अस्पताल में भिजवाया गया। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक जांच के बाद चालक को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे का आरोपी चालक मौके पर ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। घटना से मृतक की पत्नी कुसुम का रो रोकर बुरा हाल है।

चालक गंगाधर की मौत की वजह कोहरा माना जा रहा है। जिस समय हादसा हुआ, उस समय सड़क पर भीषण कोहरा था। ट्रॉली में पंक्चर होने पर चालक ट्रैक्टर से उतर सड़क के सीधे ओर आ गया। उस समय ट्रॉली बीच सड़क पर थी। जब ट्रक वहां से गुजरा, कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने के कारण हादसा होने का अंदेशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें