फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: परचून की दुकान से सामान लेकर लौट रही किशोरी को घर में खींचा, दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुरसानी। ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी के साथ शनिवार की शाम सात बजे करीब गांव निवासी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया है। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। पीड़िता के परिजनों ने थाने में कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी गांव की एक दुकान से परचून का सामान लेकर लौट रही थी। इसी दौरान गांव निवासी युवक ने एक घर में खींच लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया गया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी छोड़कर भाग गया। आसपास के लोग आ गए और उन्होंने किशोरी को घर पहुंचाया।
आरोपी युवक की काफी तलाश की लेकिन वह किशोरी के परिजनों को नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। थाना प्रभारी ललित शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। कोई तहरीर भी नहीं मिली है। घटना की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें