फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चाय वाले के बेटे ने फिर रच दिया इतिहास, यूपीएससी में 152वीं रैंक हासिल की

Sat, 07 Mar 2026 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। पंजाबी कॉलोनी के रहने वाले चाय वाले के बेटे देव डुडेजा ने यूपीएससी 2025 की परीक्षा में 152वीं रैंक प्राप्त कर इतिहास रच दिया। देव डुडेजा ने चाैथी बार में पाई। तीसरी बार की वर्ष 2022-25 की परीक्षा में उन्होंने 327वीं रैंक हासिल की थी। उनका चयन भारतीय राजस्व सेवा आईआरएस में ज्वाइंट आयुक्त के लिए हुआ है और वह नागपुर में दिसंबर 2025 से पंद्रह माह की ट्रेनिंग कर रहे हैं। देव डुडेजा की इस सफलता पर परिवार और नाते-रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। घर पर बधाई देने वालों का आना जाना लगा हुआ है।
विज्ञापन

इंद्रमोहन डुडेजा और मां चंद्रप्रभा ने बताया कि पुत्र देव डुडेजा ने वर्ष 2018 में पीसीएम ग्रुप से आरआरके स्कूल से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से 2021 में पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन किया। ग्रेजुएशन के दौरान ही यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। दिल्ली के बाजीराम कोचिंग सेंटर से कोचिंग ली। इसके बाद 2022 में यूपीएससी की मेन्स उत्तीर्ण कर लिया लेकिन साक्षात्कार में रह गए। 2023 में दिल्ली विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस से पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई शुरू की थी। इसी दौरान यूपीएससी परीक्षा की भी तैयारी की। जून 2024 में प्री परीक्षा के बाद सितंबर माह में मेन्स की परीक्षा दी। मार्च 2025 में साक्षात्कार हुआ था। जिसमें उन्होंने 327वीं रैंक प्राप्त की थी। नागपुर में ट्रेनिंग के दौरान चौथी बार फिर से तैयारी की और 11 फरवरी 2026 को दिल्ली में साक्षात्कार दिया। शुक्रवार को जब रिजल्ट आया तो परिवार में खुशी का माहौल हो गया। देव डुडेजा ने 152वीं रैंक प्राप्त कर फिर से इतिहास रच दिया। बता दें कि देव डुडेजा के पिता इंद्रमोहन डुडेजा अपने दोनों बड़े भाई प्रेम डुडेजा और ब्रजमोहन डुडेजा के साथ एसएम डिग्री कॉलेज के सामने चाय की दुकान चलाते हैं। मां चंद्रप्रभा कंपोजिट विद्यालय ग्राम मई में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। छोटा भाई संकेत डुडेजा हिंदू कॉलेज मुरादाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा है। देव डुडेजा को खाने में राजमा चावल और खेल में क्रिकेट खेलना पसंद है।



लक्ष्य को ध्यान में रख कर प्रयासरत रहने से मिलती सफलता

यूपीएससी परीक्षा में 152वीं रैंक प्राप्त कर परिवार और शहर चंदौसी का नाम रोशन करने वाले देव डुडेजा का कहना है कि जो भी कार्य किया जाए वह एकाग्रता और लगन से किया जाए। उन्होंने विभिन्न कंपटीशन की तैयारी कर रहे युवाओं को संदेश देते हुए बताया कि लक्ष्य को ध्यान में रख कर प्रयासरत रहें। सफलता जरूर कदम चूमेगी।
विज्ञापन



देव डुडेजा के परिवार में मां चंद्रप्रभा सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। जबकि पिता चंद्रमोहन डुडेजा हाईस्कूल तक ही शिक्षा ग्रहण कर सके। दो ताऊ प्रेम डुडेजा और ब्रजमोहन डुडेजा भी ज्यादा शिक्षित नहीं हैं। देव डुडेजा का कहना है कि उन्हें यूपीएससी की तैयारी की प्रेरणा अपने चचेरे भाई से मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें