फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नलकूप के कनेक्शन लेकर चला रहा था स्वीमिंग पूल, जुर्माना लगा

Thu, 26 Jun 2025 12:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। गांव अचलपुर में विद्युत निगम के अधिकारियों को नलकूप के कनेक्शन पर स्वीमिंग पूल चलता मिला। बिजली विभाग के अधिकारियों ने संचालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया है। साथ ही गांव मऊ कठैर में दो जनसेवों केंद्रों पर घरेलू बिजली को इस्तेमाल होते पकड़ा है।
विज्ञापन

एसडीओ विद्युत, बहजोई अखिलेश कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 11 बजे टीम गांव अचलपुर में बिजली चेकिंग के लिए पहुंची। यहां पर गांव निवासी एक युवक नलकूप के कनेक्शन पर स्वीमिंग पूल चलाता मिला और कॉमर्शियल प्रयोग में नलकूप कनेक्शन का प्रयोग कर विभाग को चूना लगा रहा था। बताया कि संचालक पर जुर्माना लगाया गया है।
इसके अलावा गांव मऊ-कठैर में एक्सईएन चंदौसी दीपलव श्रीवास्तव के साथ की गई चेकिंग के दौरान दो जनसेवा केंद्रों पर घरेलू कनेक्शन पर कॉमर्शियल बिजली का इस्तेमाल होता मिला। इसको लेकर कार्रवाई करते हुए दोनों जनसेवा केंद्रों के संचालकों पर जुर्माना डाला गया है। साथ ही एक घर में विद्युत मीटर संदिग्ध मिला। इस मीटर को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मिर्जापुर में 36 कनेक्शन काटे, सवा लाख रुपये की वसूली की
एसडीओ विद्युत ने बताया कि गांव मऊ-कठैर में करीब 70 घरों में चेकिंग करने के बाद बकाया वसूली पर 36 घरों के विद्युत करनेक्शन काटे गए। इसके अलावा करीब साढ़े छह लाख रुपये की बकाया वसूली की तुलना में उपभोक्ताओं से सवा लाख रुपये वसूल किए गए। एसडीओ ने बताया कि वहीं, करीब आठ घरों के विद्युत मीटर खराब मिले। इन विद्युत मीटरों को बदलवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें