संभल। राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद की रविवार को मोहल्ला हल्लूसराय में बैठक हुई। इसमें परिषद के द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण बेरोजगारी, शोषण जैसी समस्याएं बढ़ती हैं। यह विकास में बाधक है। इसके कारण देश स्वतंत्र होने के बाद विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था नहीं बन पाया। पिछली सरकारों ने भारत को विकास की दृष्टि से पीछे धकेल दिया। राजनीतिक दलों ने अपना हित देखा, जनता का नहीं। इस कारण गरीब और गरीब होता चला गया। ऐसी स्थिति में जरूरी है कि युवा भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक हों। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाकर सरकार को एकजुट होकर अवगत कराएं।
इस दौरान शाहिद हुसैन, डीपी शर्मा, योगेश मिश्रा, बृजेश यादव, होराम सिंह, राकेश, सतीश शर्मा, राजकुमार प्रजापति, ओमप्रकाश ठाकुर, ज्ञानेंद्र, अमित गौतम, शाहनवाज संभली आदि रहे। संवाद