असमोली क्षेत्र की मढ़न चौकी पर तैनात कांस्टेबिल अर्जुन खत्री कोबरा सांप को दिखाते हुए। संवाद
मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मढ़न चौकी के परिसर में मंगलवार सुबह दस बजे के करीब कोबरा सांप निकल आया।
कांस्टेबल अर्जुन खत्री ने साहस दिखाया और कोबरा सांप को रेस्क्यू करके पकड़ लिया। बाद में इसे जंगल में छोड़ दिया गया। अर्जुन खत्री ने बताया कि जब भी किसी भी व्यक्ति या बच्चे को सांप काट लें तो कभी भी किसी झाड़-फूंक के चक्कर में न आए और सीधे सरकारी अस्पताल में पहुंचे और इंजेक्शन लगवाएं। संवाद