फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शॉर्ट सर्किट से किराना की दुकान में आग लगी

Mon, 13 Jan 2025 12:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन के मोहल्ला फूलबाग में शनिवार रात ढाई करीब ढाई किराना की दुकान में आग लग गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आग लगने से करीब चार लाख रुपये का सामान जलकर खराब हो गया।
विज्ञापन

सरायतरीन के मोहल्ला बरखेरियान निवासी अनवार मोहल्ला फूलबाग में किराना स्टोर चलाते हैं। शनिवार की शाम हर दिन की तरह वे किराना स्टोर बंद करके घर चले गए। रात में ढाई बजे किराना स्टोर में आग लगने की सूचना मिलने पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों के सहयोग से बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका।
अनवार ने बताया कि पड़ोसी ने फोन करके बताया कि कुछ लोग दुकान में खटपट कर रहे हैं। इस सूचना पर वे तुरंत दुकान पर पहुंचे। वहां पहुंचकर देखा कि उनकी दुकान में आग लग गई है। उन्होंने देखा तो पाया कि दोनों शटर से धुआं निकल रहा है और आग की तेज लपटें दुकान से बाहर आ रही थीं। अनवार ने बताया कि पुलिस ने देखते ही कह दिया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है, जबकि वह खुद सारी लाइन काट कर जाते हैं।
विज्ञापन


किराना स्टोर में आग लगी, सामान जला

सिंहपुरसानी। नखासा थाना क्षेत्र के गांव लखौरी जलालपुर में विनीत के किराना स्टोर में आग लग गई। इससे सामान जलकर खराब हो गया। विनीत ने बताया कि शनिवार को करीब 8 बजे दुकान बंद करके वह घर जाकर सो गया। रात्रि के समय दुकान में धुआं दिखाई दिया तो मौके पर पहुंचे। बामुश्किल आग पर काबू पाया गया। घटना की जानकारी के लिए जब पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो कैमरे में आग लगाता हुआ एक युवक कैद हो गया। इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें