फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शॉर्ट सर्किट से आग लगी, नगदी समेत घर का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। पवांसा सबडिवीजन के किरारी बिजली घर क्षेत्र के गांव पगौना में शुक्रवार शाम 5:30 बजे छत पर बनी झोपड़ी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। धुआं निकलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े और करीब 20 मिनट में आग पर काबू पा सके। तब तक नगदी समेत घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

गांव पगौना के निवासी श्यामलाल ने बताया कि छत पर एक झोपड़ी बना रखी थी, जिसमें घरेलू सामान और नगदी रखी हुई थी। शुक्रवार की शाम 5:30 बजे शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। उस समय परिजन खेत पर गेहूं की फसल की कटाई कर रहे थे। ग्रामीणों से जानकारी मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे और आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से करीब 20 मिनट में आग पर काबू पाया।
तब तक बर्तन, कपड़े, घरेलू सामान और 15 हजार रुपये की नगदी जल गई। सब डिवीजन के एसडीओ देहात अखिलेश कुमार ने बताया कि आग लगने की जानकारी नहीं है। जेई को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें