सरायतरीन(संभल)। गांव हसनपुर मुनजब्ता निवासी महिला मल्लो का आरोप है कि रविवार की शाम 6.15 बजे मोहल्ले में ही बच्चों में झगड़ा होने का शोर सुनकर मौके पर बीच बचाव कराया तो गाली गलौज शुरू कर दी गई। विरोध करने पर लात घूंसों से जमकर मारपीट कर पति सुलेमान को घर की छत से नीचे फेंक दिया। जिससे पति गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। थाना प्रभारी उमेश कुमार सोलंकी ने बताया कि गांव हसनपुर मुनजब्ता निवासी सगे भाई वारिस, आकिल के अलावा अकतर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद