सरायतरीन(संभल)। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव मुजफ्फरपुर में बुधवार को सुबह गाड़ी लेकर बुकिंग में जाते समय रास्ते में रोककर युवक से गाली-गलौज मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने एक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव महोरा लखूपुरा निवासी निक्की का कहना है कि बुधवार को सुबह 11:45 बजे गांव से गाड़ी बुकिंग के लिए हयातनगर जा रहा था। आरोप है कि गांव मुजफ्फरपुर के एक व्यक्ति ने गाड़ी रोक कर चाबी निकाल कर गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की। सूचना पर पहुंचे गाड़ी मालिक ने चाबी मांगी तो जमीन पर फेंक कर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गया। थाना प्रभारी उमेश कुमार सोलंकी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर गांव मुजफ्फरपुर निवासी अजमत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद